जगदीशपुर: नगर में चेहल्लुम पर निकाली गई 21 आकर्षक ताज़िया, 'या अली, या हुसैन' के नारों से गूंज उठा नगर, गंगा-जमुनी का मिसाल पेश
हजरत इमाम हुसैन की शहादत की याद में जगदीशपुर नगर में आज मंगलवार को चेहल्लुम पर्व को लेकर नगर के विभिन्न चौकों से आकर्षक 21 मनमोहन ताजिया निकाली गई। ताजिया नगर के विभिन्न चौक सरकारी चौक, पठान टोली, ख्वाजा मोहल्ला, दर्जी मोहल्ला, बिशेन टोला, कोतवाली, चिक टोली, राजा के पोखरा, सदर बाजार, मंगरी चौक, सहित अन्य चौकों से निकलकर के किला गेट के पास एकत्रित होकर वहां