#अलीगढ़ के थाना देहली गेट क्षेत्र के नगला मसानी में दबंगों ने कानून-व्यवस्था को खुली चुनौती देते हुए एक रिटायर्ड फौजी के घर के सामने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दहशत फैला दी। घटना के बाद इलाके में भय और आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि शिकायत के बावजूद पुलिस की कार्रवाई धीमी है। रिटायर्ड सैनिक के घर को निशाना बनाए जाने से सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू करने की बात कही है और आरोपियों की तलाश में जुटी है।
#Aligarh #FiringIncident #RetiredArmyVeteran #UttarPradeshPolice #CrimeNews