गोरखपुर: हिस्ट्रीशीटर अनुज को चिलुआताल पुलिस ने अवैध तमंचे के साथ किया गिरफ्तार, बड़ी कार्रवाई
गोरखपुर में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है… चिलुआताल थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक हिस्ट्रीशीटर अपराधी को अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान अनुज पुत्र रामचंदर, निवासी बेतियाहाता थाना कैंट के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से .315 बोर का अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है।