राजपूत समाज की एकजुटता और अधिकारों की हुंकार
ऐतिहासिक यात्रा — ऐतिहासिक एकजुटता 🚩
करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय श्री महिपाल मकराना जी के नेतृत्व में राजस्थान से 800 किलोमीटर की ऐतिहासिक पैदल यात्रा का जयपुर में विशाल समारोह के साथ समापन हुआ। इसके बाद यह यात्रा पंचकूला पहुँची, जहाँ राज्यपाल महोदय के माध्यम से माननीय राष्ट्रपति जी को UGC के विरोध एवं आरक्षण को आर्थिक आधार पर लागू करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा गया।
इस ऐतिहासिक मुहिम में हिमाचल राजपूत महासभा के प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय श्री कमलेश्वर जी के नेतृत्व में हिमाचल के हर जिले से पदाधिकारी एवं हजारों साथी पंचकूला पहुँचे।
इस अवसर पर जिला सिरमौर अध्यक्ष श्री नरेश चौधरी जी, प्रदेश कन्वीनर श्री धनवीर कपूर जी, सिरमौर उपाध्यक्ष श्री सुनील तोमर जी सहित मंडी से महिला विंग की पदाधिकारी एवं अन्य जिलों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
यह सिर्फ एक यात्रा नहीं, बल्कि समाज की एकजुटता, समान अवसर और अपने अधिकारों के लिए बुलंद होती आवाज़ है। 🚩
एकजुट समाज — मजबूत आवाज़ — समान अवसर।
Jagadhri, Yamuna Nagar | Aug 26, 2026