पटना ग्रामीण: मीठापुर बाईपास किनारे गुमटी में लगी आग, लगभग ₹50 हज़ार का सामान जल कर हुआ खाक
शुक्रवार की देर रात को मीठापुर बाईपास किनारे एक गुमटी में शॉर्ट सर्किट से लगी आग। जानकारी के अनुसार गुमटी बंद कर गुमटी का मालिक अपने घर जा चुका था तभी देर रात यह आग लगी। स्थानीय लोगों ने गुमटी के मालिक को सूचना दी। गुमटी के मालिक ने जब बायपास पहुंचकर दुकान खोली तब तक सब कुछ जलकर खाक हो गया था।