पटना ग्रामीण: सब्जी बाग में जमकर चलीं गोली और बम, दो लोग हुए घायल
शुक्रवार की देर रात अपराधियों ने पीरबहोर थाना क्षेत्र के सब्जी बाग में दो लोगों को गोली मार दी, जिसमें एक युवक की छाती तो दूसरे के हाथ में गोली लगी।असामाजिक तत्वों के द्वारा जमकर बमबाजी की घटना को भी अंजाम दिया गया। घटना के बाद इलाके के लोग दहशत में हैं। वहीं घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां दोनों का उपचार हो रहा है।