पटना ग्रामीण: डाकबंगला चौराहे पर लगा पोस्टर, लिखा- "कर दो हर पंचायत में ऐलान बिहार का अगला मुख्यमंत्री होगा मांझी की संतान"
बिहार की राजनीति में समय-समय पर अपनी हैसियत बताते रहने वाले जीतन राम मांझी की पार्टी की तरफ से एक बड़ा ऐलान किया गया है। यह ऐलान पटना के डाक बंगला चौराहे पर पोस्टर लगाकर किया गया है। बिहार में चौथे नंबर की पार्टी 'हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा' की ओर से जारी पोस्टर में यह एलान किया है कि "कर दो हर पंचायत में ऐलान बिहार में अगला मुख्यमंत्री होगा मांझी की संतान"। बता दें कि जारी किए गए इस पोस्टर के बाद से राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है।