वारासिवनी: विधायक विवेक पटेल एक फोन कॉल पर हुए सक्रिय, डोंगरमाली में बिजली की समस्या का कराया समाधान
ग्राम डोंगरमाली में लंबे समय से चली आ रही बिजली समस्या का समाधान विधायक विवेक पटेल के त्वरित हस्तक्षेप से हो गया। एक ग्रामीण के फोन कॉल पर संज्ञान लेते हुए विधायक ने तत्काल संबंधित विभाग को निर्देश दिए। परिणामस्वरूप गांव में लगे 25 किलोवाट ट्रांसफार्मर की जगह 63 किलोवाट का नया ट्रांसफार्मर स्थापित किया गया, जिससे ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली