पेण्ड्रा: ग्रामीणों की सूझबूझ से पकड़े गए अंतरराज्यीय चोर, पेंड्रा के बचरवार में बरामद हुई स्कॉर्पियो और चोरी का सामान
पेंड्रा थाना क्षेत्र के बचरवार गांव में ग्रामीणों की सतर्कता और पुलिस की सक्रियता से चोरी की वारदात को अंजाम देने पहुंचे एक गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। ग्रामीणों ने घेराबंदी कर तीन आरोपियों को पकड़ लिया और उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी सफेद रंग की स्कॉर्पियो वाहन से भागने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन ग्रामीणों की मुस्तैदी के चलते उनका प्रयास विफल हो गया।