रीठी: रीठी थाना क्षेत्र में पुलिस का बड़ा एक्शन, वारंटियों की धरपकड़ के लिए रातभर चला कांबिंग ऑपरेशन
Rithi, Katni | May 3, 2026 कटनी जिले में अपराधियों के खिलाफ पुलिस ने एक बार फिर सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में पूरे जिले में विशेष रात्रिकालीन कांबिंग गश्त अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान पुलिस बल अलग-अलग बीटों में तैनात होकर सड़कों पर उतरा और वारंटियों व आदतन अपराधियों के खिलाफ सघन कार्रवाई की।