ग्राम बड़कुआ में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई। घर में सो रही बच्ची के तकिया के नीचे जहरीली कोबरा प्रजाति की नागिन बैठी मिली। शनिवार तड़के करीब 4 बजे हलचल होने पर बच्ची जागी और तकिया हटाते ही सांप को देख घबरा गई। मां-बेटी तुरंत बाहर भागीं और परिजनों को सूचना दी। नागिन बाद में फ्रिज के पीछे जा छिपी। सूचना पर पहुंचे सर्प विशेषज्ञ बबलू पवार ने रेस्क्यू कर पकड़ा।