जमुई: पिडरौन गांव के बहियार में वज्रपात से वृद्ध की मौत, पुलिस ने शव का कराया पोस्टमार्टम
Jamui, Jamui | Jun 23, 2025 जमुई जिले के लक्ष्मीपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत पिडरौन गांव के बहियार में सोमवार की सुबह 10:00 बजे रिमझिम बारिश के बीच हुई वज्रपात के झटके से केशो तांती के मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई उसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा कागजी प्रक्रिया पूरी कर शव का सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया।