जमुई: झाझा रेलवे स्टेशन पर भटक रही बच्ची को रेल पुलिस ने चाइल्ड लाइन को सौंपा, बच्ची पहचान बताने में असमर्थ
Jamui, Jamui | Jun 23, 2025 क्यूल- जसीडीह रेलखंड के झाझा रेलवे स्टेशन पर भटक रही एक मासूम बच्ची को जीआरपी ने सोमवार की दोपहर 12:30 बजे चाइल्ड लाइन के हवाले कर दिया। बच्ची अपना नाम संध्या, पिता का नाम अनिल बिंद और मां का नाम गौरी देवी बता रही है, लेकिन घर बताने में असमर्थ है। वह किस जिला की कहाँ की रहने वाली है इसका फिलहाल पता नहीं चल सका है।