जमुई: न्यायालय के आदेश पर निर्दलीय प्रत्याशी उपेंद्र रविदास ने समाहरणालय में पुलिस अभिरक्षा में भरा नामांकन पर्चा
Jamui, Jamui | Mar 28, 2024 जमुई सुरक्षित लोकसभा क्षेत्र से निर्दलीय उम्मीदवार सह पूर्व प्रत्याशी उपेंद्र रविदास न्यायालय के निर्देश पर अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया है। इस दौरान न्यायालय के निर्देश पर जमुई मंडल कार से उपेंद्र रविदास को पुलिस अभीरक्षा में स्कॉर्पियो से समाहरणालय लाया गया, जहां उपेंद्र रविदास ने जिला निर्वाचन पदाधिकारी के समक्ष नामांकन पर्चा भरा।