दरभा: तीरथगढ़ में अब बैंबू राफ्टिंग, कयाकिंग और पैडल बोट का रोमांच, जलप्रपात के पास सैलानियों को मिलेंगी नई गतिविधियां
Darbha, Bastar | Oct 16, 2026 तर के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल तीरथगढ़ जलप्रपात पहुंचने वाले सैलानियों को अब प्राकृतिक खूबसूरती के साथ जल पर्यटन का रोमांच भी मिल सकेगा। यहां बैंबू राफ्टिंग, कयाकिंग और पैडल बोट जैसी गतिविधियां शुरू करने की तैयारी है। इन गतिविधियों के संचालन की जिम्मेदारी स्थानीय समिति को सौंपी जाएगी, जिससे पर्यटन के साथ स्थानीय लोगों की भागीदारी और रोजगार के अवसर भी बढ़ सकें।