बिजनौर: गांव झलरा में तालाब के पास गुलदार दिखाई दिया, ग्रामीणों में मचा हड़कंप
Bijnor, Bijnor | Dec 28, 2024 बिजनौर में आज शनिवार को समय करीब शाम 7:00 बजे थाना कोतवाली शहर के गांव झलरा में तालाब के नजदीक गुलदार दिखाई दिया। जिससे ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। प्रतिदिन आबादी के नजदीक गुलदार दिखाई देने से लोग भयभीत है। हालांकि वन विभाग की टीम लगातार रात्रि में गस्त कर लोगों को जागरुक कर रही है। और जंगल में गुलदार के लिए भी कंबिंग की जा रही है।