बिजनौर: मंडावर पुलिस ने नाबालिक किशोरी के साथ छेड़छाड़ करने वाले अभियुक्त को किया गिरफ्तार
Bijnor, Bijnor | Dec 28, 2024 बिजनौर में आज शनिवार को समय करीब शाम 5:00 बजे मंडावर थाना पुलिस ने नाबालिग किशोरी के साथ छेड़छाड़ करने वाले सोहेल नाम के एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। किशोरी के चाचा की तहरीर पर पुलिस ने गंभीर धाराओं में केस दर्ज करते हुए सोहेल का चालान कर दिया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्यवाही में जुटी हुई है।