बागपत: बॉक्सर खुशी को टक्कर मारने वाले ट्रक चालक पर दर्ज हुआ मुकदमा
Baghpat, Bagpat | May 22, 2026 बागपत कोतवाली क्षेत्र के सीसाना गांव के समीप दो दिन पूर्व साइकिल से घर लौट रही बॉक्सर खुशी को ईंटों से भरे तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी थी। हादसे में खुशी गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। शुक्रवार को करीब सुबह 10:30 बजे पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर कोतवाली बागपत पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है