बैतूल नगर: बैतूल में नए कलेक्टर का सख्त संदेश: भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस, सुशासन हर गांव तक पहुंचेगा!
बैतूल जिले में नवागत कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे ने पदभार संभालते ही सख्त तेवर दिखाए हैं।रविवार सुबह कलेक्ट्रेट में आयोजित समय-सीमा बैठक में उन्होंने साफ संदेश दिया—प्रशासन की प्राथमिकता है सुशासन को जमीनी स्तर तक पहुंचाना और आमजन को त्वरित राहत देना।कलेक्टर ने अधिकारियों को दो टूक कहा कि किसी भी प्रकार की वित्तीय अनियमितता बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी।