मुंगेर: साइबर ठगी: महिला के खाते से ₹11.03 लाख गायब, ज़मीन खरीदने के लिए जमा की थी पूंजी: साइबर DSP
Munger, Munger | May 12, 2026 मुंगेर जिले के जमालपुर में साइबर ठगों ने एक महिला की जीवन भर की जमा पूंजी पर हाथ साफ कर दिया। जमीन खरीदने के उद्देश्य से महिला ने अपनी एफडी तुड़वाकर 11 लाख 3 हजार 27 रुपये पंजाब नेशनल बैंक के खाते में जमा किये थे, लेकिन कुछ ही दिनों के भीतर साइबर अपराधियों ने अलग-अलग ट्रांजैक्शन के जरिए खाते से पूरी राशि उड़ा ली।