अजमेर: अजमेर के रामगढ़ थाना क्षेत्र स्थित पंचशील बी-ब्लॉक में निर्माणाधीन मकान में देर रात चोरी की वारदात सामने आई
Ajmer, Ajmer | Apr 24, 2026 अजमेर के रामगढ़ थाना क्षेत्र स्थित पंचशील बी-ब्लॉक में एक निर्माणाधीन मकान में देर रात चोरी की वारदात सामने आई है। चोर मकान से तारों के बंडल, एसी के पाइप, कारीगर की दो मशीनें सहित अन्य सामान चोरी कर फरार हो गए। घटना वहां लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई, जिसमें दो व्यक्ति सीढ़ी लेकर जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई।