पट्टी: सूड़ेमऊ गांव में जमीन पर कब्जे का विरोध करने पर मां-बेटी के साथ हुई मारपीट, पुलिस से न्याय की गुहार लगाई
सूड़ेमऊ गांव में जमीन पर कथित कब्जे का विरोध करना एक महिला और उसकी बेटी को भारी पड़ गया। पीड़िता ने पट्टी कोतवाली में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। गांव निवासी हौशिला देवी पत्नी जयराम ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि उनकी धरी (खाली) जमीन पर विपक्षी दबंगई के बल पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे थे। रविवार सुबह करीब 9:30 बजे जब