गुना कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल ने 15 जनवरी को सामाजिक न्याय और श्रम विभाग की समीक्षा बैठक ली। जिले में बाल भिक्षा वृत्ति पर रोक के साथ भिक्षा वृत्ति कराने वाले व्यक्तियों पर कड़ी कार्यवाही के आदेश दिए। श्रम विभाग को दुकान प्रतिष्ठानों के पंजीयन कराने, 23 जनवरी को होने वाले मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना सम्मेलन संबल योजना आदि को लेकर निर्देश दिए गए।