Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
सोशल_मीडिया
Mp
Nsui
Pmmodi
Rahulgandhi
Actor
Haryana
No video available

देव: हासौली Panchayat ward number 1 #ajtak @aajtakmediaofficial

Deo, Aurangabad | Dec 27, 2022

MORE NEWS

जिला पदाधिकारी श्रीमती अभिलाषा शर्मा (भा०प्र०से०) द्वारा सात निश्चय-3 अंतर्गत “सबका सम्मान – जीवन आसान” पहल के तहत आयोजित जनता दरबार में आम नागरिकों की समस्याओं को सुना गया एवं त्वरित समाधान हेतु संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिए गए।

#JanataDarbar #Aurangabad #SabkaSammanJeevanAasan #GoodGovernance #PublicService #Bihar
Information & Public Relations Department, Government of Bihar CMO Bihar

जिला पदाधिकारी श्रीमती अभिलाषा शर्मा (भा०प्र०से०) द्वारा सात निश्चय-3 अंतर्गत “सबका सम्मान – जीवन आसान” पहल के तहत आयोजित जनता दरबार में आम नागरिकों की समस्याओं को सुना गया एवं त्वरित समाधान हेतु संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिए गए। #JanataDarbar #Aurangabad #SabkaSammanJeevanAasan #GoodGovernance #PublicService #Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar CMO Bihar

Aurangabad, Bihar | Jun 5, 2026

📍 समाहरणालय, औरंगाबाद | दिनांक : 05 जून 2026

जनसरोकारों के प्रति प्रतिबद्ध जिला प्रशासन, औरंगाबाद ✨
जिला पदाधिकारी श्रीमती अभिलाषा शर्मा (भा०प्र०से०) के द्वारा सात निश्चय-3 अंतर्गत “सबका सम्मान – जीवन आसान” पहल के तहत कार्यालय कक्ष में जनता दरबार का आयोजन कर आम नागरिकों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरता से सुना गया।

जनता दरबार में जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए नागरिकों ने दाखिल-खारिज, अतिक्रमण, राशन कार्ड, भूमि विवाद, सड़क एवं नाली-गली निर्माण, जमाबंदी, इंदिरा आवास, भूमि मापी, एलपीसी निर्गत करने, पैक्स संबंधी मामले, मानदेय भुगतान, आंगनबाड़ी बहाली, अनुग्रह अनुदान सहित अन्य जनहित से जुड़े विषयों पर अपने आवेदन प्रस्तुत किए।

प्राप्त सभी परिवादों को विधिवत दर्ज कर संबंधित विभागों को त्वरित कार्रवाई हेतु अग्रसारित किया गया तथा संबंधित पदाधिकारियों को समयबद्ध, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

जिला पदाधिकारी महोदया ने स्पष्ट किया कि आमजन की समस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की अनावश्यक देरी स्वीकार नहीं होगी तथा प्रत्येक मामले की नियमित समीक्षा कर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
“जनता की समस्याओं का समाधान ही प्रशासन की प्राथमिकता है।”
#Aurangabad #JanataDarbar #SabkaSammanJeevanAasan #DistrictAdministration #GoodGovernance #PublicService
Information & Public Relations Department, Government of Bihar CMO Bihar

📍 समाहरणालय, औरंगाबाद | दिनांक : 05 जून 2026 जनसरोकारों के प्रति प्रतिबद्ध जिला प्रशासन, औरंगाबाद ✨ जिला पदाधिकारी श्रीमती अभिलाषा शर्मा (भा०प्र०से०) के द्वारा सात निश्चय-3 अंतर्गत “सबका सम्मान – जीवन आसान” पहल के तहत कार्यालय कक्ष में जनता दरबार का आयोजन कर आम नागरिकों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरता से सुना गया। जनता दरबार में जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए नागरिकों ने दाखिल-खारिज, अतिक्रमण, राशन कार्ड, भूमि विवाद, सड़क एवं नाली-गली निर्माण, जमाबंदी, इंदिरा आवास, भूमि मापी, एलपीसी निर्गत करने, पैक्स संबंधी मामले, मानदेय भुगतान, आंगनबाड़ी बहाली, अनुग्रह अनुदान सहित अन्य जनहित से जुड़े विषयों पर अपने आवेदन प्रस्तुत किए। प्राप्त सभी परिवादों को विधिवत दर्ज कर संबंधित विभागों को त्वरित कार्रवाई हेतु अग्रसारित किया गया तथा संबंधित पदाधिकारियों को समयबद्ध, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। जिला पदाधिकारी महोदया ने स्पष्ट किया कि आमजन की समस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की अनावश्यक देरी स्वीकार नहीं होगी तथा प्रत्येक मामले की नियमित समीक्षा कर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। “जनता की समस्याओं का समाधान ही प्रशासन की प्राथमिकता है।” #Aurangabad #JanataDarbar #SabkaSammanJeevanAasan #DistrictAdministration #GoodGovernance #PublicService Information & Public Relations Department, Government of Bihar CMO Bihar

Aurangabad, Bihar | Jun 5, 2026

लोक शिकायतों के त्वरित एवं प्रभावी निष्पादन हेतु जिला पदाधिकारी ने की द्वितीय अपीलीय प्राधिकार के अंतर्गत मामलों की सुनवाई

 जिला पदाधिकारी, औरंगाबाद श्रीमती अभिलाषा शर्मा (भा०प्र०से०) की अध्यक्षता में बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के अंतर्गत द्वितीय अपीलीय प्राधिकार की कॉज लिस्ट के अनुसार विभिन्न मामलों की सुनवाई की गई। सुनवाई के दौरान जिला पदाधिकारी द्वारा उपस्थित परिवादियों की शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना गया तथा संबंधित विभागों एवं लोक प्राधिकारों से प्राप्त प्रतिवेदनों की समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए गए।

जिला पदाधिकारी ने स्पष्ट रूप से कहा कि बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम का उद्देश्य आम नागरिकों की शिकायतों का समयबद्ध, पारदर्शी एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है। 
उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी मामलों की निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक जांच कर निर्धारित प्रावधानों के अनुरूप कार्रवाई सुनिश्चित की जाए तथा की गई कार्रवाई की सूचना परिवादियों को समय-सीमा के भीतर उपलब्ध कराई जाए।

सुनवाई के दौरान विभिन्न प्रकार के लोकहित एवं व्यक्तिगत शिकायतों से संबंधित मामलों पर विचार किया गया। इनमें परिवादी विकेश कुमार सिंह द्वारा विगत लगभग 07 वर्षों से लंबित पंचायत सरकार भवन के अधूरे निर्माण कार्य को पूर्ण कराने, मुखदेव सिंह द्वारा जमाबंदी पंजी में कथित छेड़छाड़ के संबंध में संबंधित राजस्व कर्मचारी एवं अंचलाधिकारी के विरुद्ध कार्रवाई करने, अभिमन्यु कुमार सिंह द्वारा बिना भूमि अधिग्रहण रैयती भूमि पर पुल निर्माण एवं केवला के आधार पर जमाबंदी कायम किए जाने से संबंधित शिकायत, पुष्पेंद्र कुमार सिंह द्वारा सड़क किनारे झोपड़ी स्थापित कर आवागमन अवरुद्ध करने संबंधी शिकायत, मुरारी मौआर द्वारा नाला निर्माण कार्य से उत्पन्न विवाद, जयराम पांडे एवं जगन्नाथ पांडे द्वारा केवला की जांच कर रैयती भूमि पर कब्जा दिलाने तथा कमलेश सिंह द्वारा अंचल स्तर से संबंधित शिकायतों पर सुनवाई की गई।

जिला पदाधिकारी द्वारा सभी मामलों में संबंधित विभागों एवं पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया गया कि शिकायतों का निष्पक्ष, पारदर्शी एवं समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि आम नागरिकों को त्वरित न्याय एवं आवश्यक राहत प्राप्त हो सके।

लोक शिकायतों के त्वरित एवं प्रभावी निष्पादन हेतु जिला पदाधिकारी ने की द्वितीय अपीलीय प्राधिकार के अंतर्गत मामलों की सुनवाई जिला पदाधिकारी, औरंगाबाद श्रीमती अभिलाषा शर्मा (भा०प्र०से०) की अध्यक्षता में बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के अंतर्गत द्वितीय अपीलीय प्राधिकार की कॉज लिस्ट के अनुसार विभिन्न मामलों की सुनवाई की गई। सुनवाई के दौरान जिला पदाधिकारी द्वारा उपस्थित परिवादियों की शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना गया तथा संबंधित विभागों एवं लोक प्राधिकारों से प्राप्त प्रतिवेदनों की समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए गए। जिला पदाधिकारी ने स्पष्ट रूप से कहा कि बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम का उद्देश्य आम नागरिकों की शिकायतों का समयबद्ध, पारदर्शी एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी मामलों की निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक जांच कर निर्धारित प्रावधानों के अनुरूप कार्रवाई सुनिश्चित की जाए तथा की गई कार्रवाई की सूचना परिवादियों को समय-सीमा के भीतर उपलब्ध कराई जाए। सुनवाई के दौरान विभिन्न प्रकार के लोकहित एवं व्यक्तिगत शिकायतों से संबंधित मामलों पर विचार किया गया। इनमें परिवादी विकेश कुमार सिंह द्वारा विगत लगभग 07 वर्षों से लंबित पंचायत सरकार भवन के अधूरे निर्माण कार्य को पूर्ण कराने, मुखदेव सिंह द्वारा जमाबंदी पंजी में कथित छेड़छाड़ के संबंध में संबंधित राजस्व कर्मचारी एवं अंचलाधिकारी के विरुद्ध कार्रवाई करने, अभिमन्यु कुमार सिंह द्वारा बिना भूमि अधिग्रहण रैयती भूमि पर पुल निर्माण एवं केवला के आधार पर जमाबंदी कायम किए जाने से संबंधित शिकायत, पुष्पेंद्र कुमार सिंह द्वारा सड़क किनारे झोपड़ी स्थापित कर आवागमन अवरुद्ध करने संबंधी शिकायत, मुरारी मौआर द्वारा नाला निर्माण कार्य से उत्पन्न विवाद, जयराम पांडे एवं जगन्नाथ पांडे द्वारा केवला की जांच कर रैयती भूमि पर कब्जा दिलाने तथा कमलेश सिंह द्वारा अंचल स्तर से संबंधित शिकायतों पर सुनवाई की गई। जिला पदाधिकारी द्वारा सभी मामलों में संबंधित विभागों एवं पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया गया कि शिकायतों का निष्पक्ष, पारदर्शी एवं समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि आम नागरिकों को त्वरित न्याय एवं आवश्यक राहत प्राप्त हो सके।

Deo, Aurangabad | Jun 5, 2026

श्री गोपाल सिंह कार्यपालक अभियंता पथ प्रमंडल संख्या एक औरंगाबाद के द्वारा पत्र प्रमंडल अंतर्गत योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान करते हुए।
#Aurangabad
#RoadInfrastructure
#DevelopmentProjects
#InfrastructureDevelopment
Road Construction Department, Government of Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar

श्री गोपाल सिंह कार्यपालक अभियंता पथ प्रमंडल संख्या एक औरंगाबाद के द्वारा पत्र प्रमंडल अंतर्गत योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान करते हुए। #Aurangabad #RoadInfrastructure #DevelopmentProjects #InfrastructureDevelopment Road Construction Department, Government of Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar

Aurangabad, Bihar | Jun 4, 2026

📌 लोक शिकायतों के त्वरित एवं प्रभावी निष्पादन की दिशा में एक और महत्वपूर्ण पहल

आज जिला पदाधिकारी, औरंगाबाद श्रीमती अभिलाषा शर्मा (भा०प्र०से०) की अध्यक्षता में बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के अंतर्गत द्वितीय अपीलीय प्राधिकार की कॉज लिस्ट के अनुसार विभिन्न मामलों की सुनवाई की गई।

सुनवाई के दौरान आम नागरिकों से प्राप्त शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना गया तथा संबंधित विभागों एवं लोक प्राधिकारों से प्राप्त प्रतिवेदनों की समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए गए। जिला पदाधिकारी ने स्पष्ट किया कि नागरिकों की शिकायतों का समयबद्ध, पारदर्शी एवं प्रभावी समाधान प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।

बैठक में लंबित निर्माण कार्य, राजस्व एवं जमाबंदी से जुड़े मामले, भूमि विवाद, अतिक्रमण, नाला निर्माण तथा अन्य लोकहित से संबंधित मामलों पर सुनवाई की गई। सभी संबंधित पदाधिकारियों को निष्पक्ष जांच एवं निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

औरंगाबाद जिला प्रशासन जनसमस्याओं के समाधान, जवाबदेही एवं सुशासन के प्रति निरंतर प्रतिबद्ध है।

#JanSamvad #LokShikayat #AurangabadBihar #GoodGovernance #PublicService #DistrictAdministration
Information & Public Relations Department, Government of Bihar CMO Bihar

📌 लोक शिकायतों के त्वरित एवं प्रभावी निष्पादन की दिशा में एक और महत्वपूर्ण पहल आज जिला पदाधिकारी, औरंगाबाद श्रीमती अभिलाषा शर्मा (भा०प्र०से०) की अध्यक्षता में बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के अंतर्गत द्वितीय अपीलीय प्राधिकार की कॉज लिस्ट के अनुसार विभिन्न मामलों की सुनवाई की गई। सुनवाई के दौरान आम नागरिकों से प्राप्त शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना गया तथा संबंधित विभागों एवं लोक प्राधिकारों से प्राप्त प्रतिवेदनों की समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए गए। जिला पदाधिकारी ने स्पष्ट किया कि नागरिकों की शिकायतों का समयबद्ध, पारदर्शी एवं प्रभावी समाधान प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। बैठक में लंबित निर्माण कार्य, राजस्व एवं जमाबंदी से जुड़े मामले, भूमि विवाद, अतिक्रमण, नाला निर्माण तथा अन्य लोकहित से संबंधित मामलों पर सुनवाई की गई। सभी संबंधित पदाधिकारियों को निष्पक्ष जांच एवं निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। औरंगाबाद जिला प्रशासन जनसमस्याओं के समाधान, जवाबदेही एवं सुशासन के प्रति निरंतर प्रतिबद्ध है। #JanSamvad #LokShikayat #AurangabadBihar #GoodGovernance #PublicService #DistrictAdministration Information & Public Relations Department, Government of Bihar CMO Bihar

Aurangabad, Bihar | Jun 4, 2026

देव: हासौली Panchayat ward number 1 #ajtak @aajtakmediaofficial - Deo News