उचकागांव: जमसड से शराब के नशे में एक व्यक्ति गिरफ्तार, जेल भेजा गया
उचकागांव थाना क्षेत्र के जमसड गांव में पुलिस ने सूचना के आधार पर छापेमारी कर शराब के नशे में हल्ला-हंगामा करते एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। जिसकी पहचान जमसड़ गांव के प्रकाश सोनी के रूप में की गई है। मामले में प्राथमिकी करने के बाद पुलिस ने गिरफ्तार आरोपित को मंगलवार के दिन न्यायालय में प्रस्तुत किया।