कासगंज: सोरों गेट नो एंट्री चौराहे पर कार की टक्कर से ई-रिक्शा पलटा, 3 लोग हुए घायल
कासगंज शहर सोरों गेट नो एंट्री चौराहे पर एक गाड़ी ने ई रिक्शा को टक्कर मार दी। जिससे ई रिक्शा पलट गया। जिससे इस हादसे में ई रिक्शा चालक सहित 3 लोगों के चोटे आई है। वहीं घायलो को सीएचसी भेजा गया है। और पुलिस ने गाडी को पकड़कर कार्यवाई शुरु करदी है।