कामां: कामां में कांग्रेस ने महंगाई और NEET पेपर लीक के खिलाफ किया प्रदर्शन, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
कामां में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर शनिवार दोपहर 2 बजे ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कामां और पहाड़ी के नेतृत्व में NEET पेपर लीक, बढ़ती महंगाई, नगर पालिका एवं पंचायतीराज चुनाव समय पर नहीं कराने तथा पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की बढ़ती कीमतों के विरोध में विशाल प्रदर्शन किया और महामहिम राष्ट्रपति के नाम उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंप कर प्रदर्शन किया।