नवाबगंज: अख्तियारपुर गांव में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत, पुलिस जांच में जुटी
बाराबंकी के सतरिख थाना क्षेत्र के अंतर्गत अख्तियारपुर गांव में शनिवार देर रात लगभग 12:00 बजे शालिनी विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई वहीं शालिनी की शादी ढाई साल पहले राजकुमार के साथ हुई थी वही इस घटना की सूचना मिलते ही मौके पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।