पटना ग्रामीण: जक्कनपुर थाना इलाके से चोरी का मोबाइल बेचते एक चोर गिरफ्तार, 38 मोबाइल बरामद
पटना : राजधानी पटना के जक्कनपुर थाना इलाके से पुलिस ने चोरी का मोबाइल बेचते हुए एक शातिर चोर को रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की निशानदेही पर 38 मोबाइल बरामद हुआ है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। जक्कनपुर थानाध्यक्ष टिंकू कुमार ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है।