औरैया: अनुपस्थित अधिकारियों पर जिलाधिकारी ने सख्ती दिखाई, एक दिन का वेतन रोका, समय पर कार्यालय नहीं पहुंचने पर जताई नाराजगी
कलेक्ट्रेट स्थित कार्यालय कक्ष में शुक्रवार को 12 बजे जूम मीटिंग के माध्यम से विभिन्न विभागों के कार्यों और संदर्भों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी कई अधिकारियों की अनुपस्थिति पर भड़क उठे। उन्होंने नाराजगी जताते हुए संबंधित अधिकारियों के एक दिन का वेतन बाधित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि अधिकारी और कर्मचारी समय से कार