मुंगावली: मुंगावली में ब्लॉक स्तरीय वॉलीबॉल व शतरंज प्रतियोगिता, 200 खिलाड़ियों ने दिखाया दम
शुक्रवार को शाम चार बजे मिली जानकारी के अनुसार टीएवी हायर सेकेंडरी स्कूल और सेंट मीरा कॉन्वेंट स्कूल में आयोजित प्रतियोगिता में 14, 17 और 19 वर्ष आयु वर्ग के करीब 200 बालक-बालिकाओं ने हिस्सा लिया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन अब जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया है।