मोहनपुर: मोहनपुर थाना क्षेत्र में कार्रवाई न होने पर लोक शिकायत पदाधिकारी ने लिया संज्ञान
Mohanpur, Gaya | Jan 5, 2026 शेरघाटी के अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे एसडीओ मनीष कुमार ने सोमवार को 50 से अधिक मामलों की सुनवाई की। इस दौरान मोहनपुर थाना क्षेत्र में एक स्कूली छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं किए जाने पर उन्होंने कड़ा रुख अपनाया। एसडीओ ने थानाध्यक्ष को स्थिति स्पष्ट करने का निर्देश दिया।