बिसौली: वजीरगंज थाना परिसर में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने अर्दली रूम का निरीक्षण किया, मोहर्रम को लेकर किया पैदल गश्त
Bisauli, Budaun | Jun 23, 2026 वजीरगंज में आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से मंगलवार को 4 बजे करीब अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ. हृदेश कठेरिया ने थाना वजीरगंज का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सभी विवेचकों का अर्दली रूम कर लंबित विवेचनाओं की समीक्षा की। अपर पुलिस अधीक्षक ने विवेचकों को विवेचनाओं के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।