केशकाल: केशकाल में पारंपरिक वार्षिक मेला मड़ई का शुभारंभ, देवी-देवताओं ने की परिक्रमा, केशकाल MLA नीलकंठ टेकाम भी रहे शामिल
मंगलवार को केशकाल का पारंपरिक वार्षिक मेला शुरू हुआ।मेले में नगर व आसपास के गांवों से देवी देवताओं के संग ग्रामीण पहुंचे हुए थे।मेला स्थल सुरडोगर मैदान में दोपहर 2 बजे देवी-देवताओं की पूजा अर्चना की गई।देवी देवताओं के साथ ग्रामीणों ने मेला स्थल की परिक्रमा कर मेला का शुभारंभ किया।इस दौरान केशकाल MLA नीलकंठ टेकाम भी मेला स्थल पर पहुंचकर देवी देवताओ की पूजा की