केशकाल: NH-30 बेड़मा चौक में हुए हादसे का लाइव वीडियो आया सामने, कार के डेस्कबोर्ड में लगे कैमरे में घटना कैद हुई
नेशनल हाइवे 30 बेड़मा चौक के पास शनिवार की सुबह 7.30 बजे कार और बाइक की टक्कर हो गईं। हादसे में बाइक सवार ग्राम बेड़मा निवासी वरेंद्र सिरसाट गंभीर रूप से घायल हो गया।जिसे बेहतर उपचार हेतु रायपुर अस्पताल रिफर किया गया है।इस हादसे का लाइव वीडियो सामने आया है।कार के डेस्कबोर्ड में लगे कैमरे में हादसे का वीडियो रिकॉर्ड हो गया।जो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।