केशकाल: केशकाल में धूमधाम से मनाया जा रहा ईद का त्यौहार, स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने मस्जिद में पहुंचकर दी बधाई
केशकाल में सोमवार को ईद के त्यौहार को धूमधाम के साथ मनाया गया।केशकाल नगर के मुस्लिम समुदाय के लोग मस्जिद में जमा होकर एक दूसरे की ईद की बधाई दिए।जिसके बाद 12 बजे सभी ईदगाह में जाकर नमाज अदा कर देश और शहर में अमन शांति की दुआ मांगी। वही स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी ईदगाह में पहुंचकर मुस्लिम समुदाय के लोगों को गले मिलकर ईद की बधाई दी गई।