तेंदूखेड़ा: तेंदूखेड़ा में रोक के बावजूद धड़ल्ले से जलाई जा रही पराली, आग जंगलों तक पहुंची
तेंदूखेड़ा विकासखंड अंतर्गत पराली जलाने पर प्रशासनिक प्रतिबंध के बावजूद भी किसानों द्वारा खुलेआम खेतों में आग लग रही हैं इससे न केवल पर्यावरण को नुकसान हो रहा है बल्कि आसपास के जंगलों रहवासी इलाकों में भी आग फैलने का खतरा बढ़ रहा है रविवार की शाम 4 बजे रामदेही तेंदूखेड़ा के बीच गौरैया नदी के दोनों और स्थित खेतों में किसानों द्वारा परली जलाई गई।