बिहारीगंज: बिहारीगंज थाना पुलिस ने एक शिक्षक को शराब के नशे में गिरफ्तार किया
कुणाल किशोर जो की सरकारी स्कूल के शिक्षक के पद पर कार्यरत हैं उन्होंने किसी मामले को लेकर डायल 112 की पुलिस को कॉल किया पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि उक्त व्यक्ति ने हीं शराब पी रखी थी जिसकी पुष्टि के बाद बिहारीगंज थाना की पुलिस टीम ने उक्त शिक्षक को अपने कब्जे में ले लिया। और कागजी प्रक्रिया पूरी कर मजिस्ट्रेट के सामने प्रस्तुत किया।