एटा: एटा में बिना परमिट स्कूल वाहनों को किया जाएगा सीज, एआरटीओ ने अभिभावकों से की अपील, 57 स्कूल चिन्हित
Etah, Etah | May 23, 2026 एटा में जिलाधिकारी अरविंद सिंह के निर्देश पर सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी ने बिना परमिट चल रहे स्कूल वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का रुख अपनाया है। विभाग ने अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने बच्चों को केवल उन्हीं स्कूल वाहनों से भेजें जिनके परमिट वैध हों।एआरटीओ सतेंद्र कुमार ने स्पष्ट किया कि बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया जा रहा है।