गुरुग्राम: गुरुग्राम में रैपिडो ड्राइवर ने महिला से फ्लैट नंबर पूछा, 'ऊपर आ जाऊं' कहा, डर कर महिला ने दरवाजा बंद किया, पति से पकड़वाया
गुरुग्राम में रैपिडो बाइक ड्राइवर ने महिला के मोबाइल पर मैसेज कर उसका फ्लैट नंबर पूछ लिया। अपना नंबर भेज कर कहा- "कॉल करो, नहीं तो मैं ऊपर आ जाता हूं"। महिला यह मैसेज देखकर डर गई। महिला ने इसकी सूचना तुरंत अपने पति को दी। उसका पति मौके पर पहुंचा और बाइक ड्राइवर को पकड़ लिया। उसकी जमकर खबर ली गई।