बेल्थरा रोड: उभांव पुलिस ने एनबीडब्ल्यू वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष किया प्रस्तुत
अपराधियों और वारंटियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत उभांव पुलिस को एक सफलता मिली है। न्यायालय द्वारा जारी गैर जमानती वारंट (NBW) के मामले में पुलिस ने रविवार को एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। उभांव थाना पुलिस ने रविवार को कार्रवाई करते हुए वारंटी अभियुक्त गोपीनाथ चौहान ग्राम चंदायर कला, थाना उभांव निवासी को उसके घर से गिरफ्तार किया।