तुलसीपुर: विमला विक्रम अस्पताल में कंपाउंडर ने इंजेक्शन देकर महिला के साथ की दरिंदगी, पीड़िता ने थाने में दी तहरीर
नगर पंचायत पचपेडवा स्थित विमला विक्रम अस्पताल में महिला के साथ इलाज के नाम पर दरिंदगी की शर्मनाक घटना सामने आई है। कोतवाली गैसड़ी क्षेत्र लालपुर भवनडीह की रहने वाली 22 शाबिरा पत्नी सलमान विवाहिता ने अस्पताल स्टाफ पर बलात्कार का गंभीर आरोप लगाते हुए पचपेड़वा थाने में लिखित तहरीर दी है।