तुलसीपुर: विधायक तुलसीपुर कैलाश नाथ शुक्ला ने झारखंडी मंदिर में पूजन-अर्चन कर क्षेत्रवासियों के कल्याण की कामना की
शनिवार दोपहर 12:00 बजे तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने झारखंडी मंदिर में पूजन अर्चन कर क्षेत्र वासियों के कल्याण की कामना की।उन्होंने मंदिर में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि श्रावण माह महाकाल भोलेनाथ के पूजन अर्चन का पवित्र माह है लोग श्रद्धा के साथ पूजन कर सन्मार्ग पर चलें एवं लोक कल्याण की कामना अवश्य करें।