तुलसीपुर: गैसड़ी कस्बे में देर रात बाइक सवार युवक की छुट्टा जानवर से हुई जोरदार टक्कर, बाइक सवार युवक और जानवर की हुई मौत
कोतवाली गैसड़ी कस्बे में बने पुलिस चौकी के निकट शुक्रवार की देर रात तुलसीपुर की तरफ से आ रही बुलेट मोटर साइकिल सवार एवं छुट्टा जानवर में जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर में 22वर्षीय प्रमोद गुप्ता गंभीर रूप घायल हो गया और छुट्टा जानवर की मौके पर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तत्काल गंभीर रूप से घायल युवक को सीएचसी ले जाया गया जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।