कैराना: कैराना नगर में ईदगाह वाली मस्जिद के निकट रखे विद्युत ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग, 12 घंटे से अधिक समय से आपूर्ति ठप
Kairana, Shamli | Aug 19, 2026 कैराना नगर में स्थित ईदगाह वाली मस्जिद के निकट मोहल्लेवासियों को आपूर्ति देने के लिए विद्युत ट्रांसफार्मर रखा हुआ है। मंगलवार—बुधवार की मध्यरात्रि करीब एक बजे तारों में स्पार्किंग के कारण विद्युत ट्रांसफार्मर में भीषण आग लग गई। आग की लपटें निकलता देख आसपास के लोग जमा हो गए। पास में ही कबाड़ कारोबारी का कुछ सामान भी पड़ा हुआ था, जिसमें आग फैलनी शुरू हो गई।