हरदोई: रिश्वत लेते गिरफ्तार हुए शहाबाद नगर पालिका के ईओ को हरदोई पुलिस लाइन लेकर पहुंची एंटी करप्शन टीम
Hardoi, Hardoi | Jun 15, 2026 पिछले कई दिनों से एक महिला को लेकर सुर्खियों में रहे शाहाबाद नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी कृष्ण कुमार सोनकर को लखनऊ से आई एंटी करप्शन टीम ने एक ठेकेदार से दो लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद टीम उन्हें लेकर हरदोई पुलिस लाइन पहुंची जहां ईओ से काफी देर तक पूछताछ होती रही।