जशपुर: जिलास्वास्थ्य समिति की बैठक में कलेक्टर रोहित व्यास ने एम्बुलेंस सेवाएं और एचपीवी टीकाकरण पर सख्त रुख अपनाया
कलेक्टर रोहित व्यास की अध्यक्षता में आयोजित जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए। उन्होंने 102, 108 और 1099 एम्बुलेंस सेवाओं को हर समय सक्रिय रखने, सर्पदंश एवं रैबीज के मरीजों को तत्काल निःशुल्क उपचार उपलब्ध कराने तथा सभी अस्पतालों में आवश्यक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के