जांजगीर: मुख्यमंत्री की बड़ी सौगात: हसदेव नदी पर पुल, सामुदायिक भवन और बिजली सब-डिवीजन की की गई घोषणा
बम्हनीडीह नगर पंचायत के नव-निर्वाचित अध्यक्ष रमेश डरसेना और 15 पार्षदों ने सोमवार को आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने बम्हनीडीह क्षेत्र के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं करते हुए हसदेव नदी पर पुल निर्माण, सामुदायिक भवन का निर्माण।