पूरनपुर: कोतवाली क्षेत्र के गांव में कॉलेज जाने की बात कहकर घर से निकली छात्रा, सोने चांदी के जेवर लेकर प्रेमी के साथ हुई फरार
पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी महिला ने पुलिस को बताया उसकी पुत्री हाईस्कूल की छात्रा है। वह नगर के ही एक इंटर कॉलेज में पढ़ रही है, छात्रा घर से कॉलेज जाने की बात कह कर निकली थी। शाम तक घर नहीं लौटी तो परिजनों ने उसका नंबर लगाया तो वह बंद मिला। परिजनों को सूचना मिली की छात्रा जनपद शाहजहांपुर के एक गांव के युवक के साथ गई है।