नौगावां सादात: आगामी त्यौहार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए नौगांवा क्षेत्र में एसडीएम और सीओ ने किया फ्लेग मार्च
पुलिस अधीक्षक अमरोहा लखन सिंह यादव के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी नौगावां सादात अवधभान सिंह द्वारा थाना नौगावां सादात पुलिस के साथ आगामी त्यौहारो के दृष्टिगत शांति व्यवस्था कायम रखने हेतु थाना क्षेत्रान्तर्गत पैदल गस्त की गयी तथा आमजन से संवाद स्थापित किया गया। लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील।